स्कूल बस में चढ़ते ही 15 साल के छात्र को आया अटैक मौके पर ही मौत कॉलोनी में पसरा मातम..

SHARE:

अंकपात मार्ग स्थित श्रीकृष्ण कॉलोनी में सोमवार सुबह एक हृदय विदारक घटना सामने आई। स्कूल जाने के लिए बस में चढ़ रहे 10वीं के छात्र की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई।मृतक की पहचा

न 15 वर्षीय विधान कुशवाह के रूप में हुई है, जो सेंट थॉमस स्कूल में कक्षा 10वीं में पढ़ता था। जानकारी के अनुसार विधान रोज की तरह सुबह करीब 7 बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकला था। वह जैसे ही स्कूल बस में चढ़ रहा था, अचानक अचेत होकर गिर पड़ा।मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे संभाला और मदद करने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी सांसे थम चुकी थीं।विधान के पिता संजय उर्फ संजू कुशवाह निकास चौराहे पर फल का ठेला लगाते हैं। बेटे की मौत

की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने बताया कि सुबह तक किसी को अंदाजा नहीं था कि स्कूल के लिए निकला बेटा अब कभी वापस नहीं लौटेगा।इस दुखद घटना से पूरी श्रीकृष्ण कॉलोनी में शोक की लहर है। वहीं सेंट थॉमस स्कूल में भी शोक का माहौल बना हुआ है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें