मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के शामगढ़ थाना क्षेत्र स्थित बरखेड़ा में स्कॉर्पियो-N कार से 1 करोड़ 29 लाख रुपये नकद बरामद।

SHARE:

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के शामगढ़ थाना क्षेत्र स्थित बरखेड़ा उदा गांव में पुलिस ने एक बिना नंबर की स्कॉर्पियो-N कार से 1 करोड़ 29 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं , पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके बाद सरपंच के घर के पीछे बाड़े में खड़ी बिना नंबर की स्कॉर्पियो की तलाशी ली गई। कार की बॉडी में विशेष रूप से गुप्त तहखाने और बॉक्स बनाकर यह पूरी रकम छिपाई गई थी। मामले मै गिरफ्तार आरोपी के नाम भवानीशंकर मीणा (49 वर्ष, बरखेड़ा उदा गांव के सरपंच)

• मोहम्मद इस्लाम पठान (47 वर्ष, बरेली, उत्तर प्रदेश)

• सूर्य प्रकाश गंगवार (59 वर्ष, बरेली, उत्तर प्रदेश) है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आयकर विभाग (Income Tax Department) को भी इसकी सूचना दे दी है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह पैसा किसका था और कहां से लाया गया था।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें