मेरठ बहुचर्चित और दिल दहला देने वाले “नीला ड्रम” हत्याकांड में आज सजा का ऐलान।

SHARE:

मेरठ

बहुचर्चित और दिल दहला देने वाले “नीला ड्रम” हत्याकांड में आज सजा का ऐलान हो गया है, जिला अदालत ने इस जघन्य हत्याकांड में दोषी करार मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को फांसी की सजा सुनाई है, मुस्कान ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति सौरभ राजपूत की हत्या कर दी थी और उसके शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में छिपा दिया था, परिजनों ने सौरभ के गायब होने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई तब जाँच के दौरान कहानी खुली और दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया और अदालत ने जेल भेज दिया था।

मेरठ की जिला अदालत में आज फैसले पर सुनवाई हुई, जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा की अदलत में दोनों आरोपियों को जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पेश किया गया , उनसे पूछा गया कि क्या वे सजा सुनाये जाने से पहले कुछ कहना चाहते हैं दोनों ने कहा उन्हें कुछ नहीं कहना है, लंच के बाद फिर सुनवाई शुरू हुई और अदालत में मृत्यु दंड की सजा सुना दी। जेल प्रशासन से बाहर आई खबरों के मुताबिक सजा सुनते ही मुस्कान रोने लगी , उधर साहिल की भी आँखे गीली हो गई। घटना की गंभीरता और क्रूरता को देखते हुए अभियोजन ने दोनों को मृत्युदंड देने की मांग की थी हालाँकि बचाव पक्ष ने मुस्कान की दो बेटियों का हवाला देते हुए नरमी बरतने की अपील अदालत से की थी।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें