सागर के शाहगढ़ में रविवार रात 11:30 बजे वन भूमि पर अतिक्रमण रोकने पहुंची टीम पर 8-10 लोगों ने हमला कर दिया। हमले डिप्टी रेंजर शैलेंद्र तिवारी और वन पाल नारायण सिंह पलिया घायल हुए हैं। डिप्टी रेंजर का सिर फूट गया है। गंभीर चोट आई है। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
VIDEO में दिख रहा है कि आरोपी ट्रैक्टर को तेजी से आगे बढ़ाता है। इस समय ट्रैक्टर का पिछला टायर व्यक्ति के ऊपर से गुजर जाता है। मौके पर चीख-पुकार मच जाती है। घायल व्यक्ति चिल्लाते हुए कहता है- मुझे मार दिया रे। बचा लो मुझे। मौके पर मौजूद वनकर्मी ट्रैक्टर को पकड़ने के लिए दौड़ते हैं, लेकिन ड्राइवर ट्रैक्टर लेकर भाग जाता है।




