रायपुर /कोरबा 👉 नेशनल हाइवे 130 पर अंधेरा हसदेव नदी मोड़ के पर लगा हाई मास्क सोलर लाइट चोरी

SHARE:

👉 नेशनल हाइवे-130 पर अंधेरा: हसदेव नदी मोड़ पर लगा हाई मास्क सोलर लाइट चोरी* 

रायपुर (कोरबा), 24 सितंबर 2026

कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाइवे 130 पर हसदेव नदी के खतरनाक मोड़ पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाया गया हाई मास्क सोलर लाइट अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया है।

क्या हुआ
रात के अंधेरे में चोरों ने सोलर पैनल और बैटरी सहित पूरा सेटअप उखाड़ लिया। मौके पर सिर्फ पोल खड़ा है

हादसे का खतरा बढ़ा:*
इस मोड़ पर पहले से ही कई सड़क हादसे हो चुके हैं। लाइट चोरी होने के बाद रात में घना अंधेरा छाया रहता है, जिससे ट्रक और बस चालकों को मोड़ का अंदाजा नहीं लग पा रहा है। स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।

*पुलिस कार्रवाई:*
घटना की सूचना मोरगा पुलिस के सज्ञान मे आते ही पुलिस जाँच करते हुए आसपास  से पूछताछ कर रही है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नई लाइट लगाई जाए और लगातार हो रहे चोरी पर अंकुश लगाते हुए चोरो का पतासाजी की जाये

 

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें