ग्वालियर
शिवपुरी जिले के नरवर निवासी 21 वर्षीय युवक मंगलवार को अपनी 18 वर्षीय पत्नी को बाइक से शिवपुरी से ग्वालियर लेकर आया था।
रास्ते में पत्नी ने चिड़ियाघर घूमने और फिर रिश्तेदारों से मिलने की बात कही। चिड़ियाघर पहुंचने पर पति ने पत्नी को गेट पर खड़े होने को कहा और खुद बाइक पार्क करने चला गया।
कुछ ही मिनट बाद लौटा तो पत्नी गायब थी। तलाश करने पर पता चला कि वह किसी युवक के साथ बाइक पर बैठकर जा रही थी। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी को अरमान खान बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।




