IMG_5449नेशनल हाइवे कटघोरा-अंबिकापुर मार्ग पर गुरसिया पुल की हालत जर्जर
कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाइवे पर स्थित गुरसिया पुल की स्थिति बेहद खराब हो गई है। जानकारी के अनुसार पुल के निर्माण / मरम्मत पर करीब 4 करोड़ रुपये खर्च बताए जा रहे हैं, लेकिन मौके पर पुल से सड़क गायब है और जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं।स्थानीय लोगो का कहना है की बारिश के बाद पुल पर चलना जोखिम भरा हो गया है। दोपहिया और चार पहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भारी वाहनों के लिए तो खतरा और भी ज्यादा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पुल की तत्काल मरम्मत और गुणवत्ता की जांच की मांग की है।
सवाल -अब सवाल यह ही आखिरकार 4 करोड़ की राशि पुल में कँहा पर खर्च की गयी जबकि पुल की स्थति आज भी जस की तस बनी हुई है






