मंडल अध्यक्ष की उपस्थिति में आँगन मिलन सेवा कार्यक्रम संपन्न
कोरबा जिले के परियोजना चोटियां के ग्राम पंचायत केंडई स्थित आँगनवाड़ी केंद्र नवघटा में आज आँगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
इस दौरान बच्चों को पोषण किट का वितरण किया गया और महिलाओं को पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता के बारे में जानकारी दी गई। आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बच्चों के वजन, खानपान और टीकाकरण पर भी चर्चा की गई।
मंडल अध्यक्ष ने कहा कि आँगनवाड़ी केंद्र ग्रामीण बच्चों के स्वास्थ्य की पहली पाठशाला है, इसे सशक्त बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है।
स्थानीय महिलाओं और बच्चों में कार्यक्रम को लेकर उत्साह देखा गया।
कार्यक्रम मे मुख्यरूप से उपस्थिती रही जिसमे
श्री -ऋषि कुमार प्रजापति, मंडल अध्यक्ष चोटियां
श्री – जवाहर लाल बिंझवार, जनपद सदस्य मोरगा
श्रीमती – सरिता राठौर सुपर वाइजर मोरगा
श्रीमती – कुंती सिंह , सरपंच केंदई
श्रीमती – खिलेश्वरी तंवर, सरपंच मोरगा
श्री -संतोष कुमार केंवट, उप सरपंच केंदई
श्री सुशील, महामंत्री किसान मोर्चा
श्री वेद प्रताप, उपाध्यक्ष भाजपा चोटियां
एवं आगनबाड़ी कार्यकर्त्ता सहायिका एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे






