कोरबा / चोटिया- सिरमिना मंडल के ग्राम छिंदिया मे आँगन मिलन सेवा कार्यक्रम का भव्य आयोजन

SHARE:

सिरमिना मंडल के ग्राम छिंदिया के आंगनबाड़ी केंद्र बाबूपारा मे आँगन मिलन सेवा समारोह का आयोजन किया गया

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ज़िला पंचायत सदस्य श्री विदवान सिंह मरकाम की गरिमामयी उपस्थिति में छोटे बच्चों का अन्नप्राशन गर्भवती महिलाओं का पौष्टिक आहार के साथ गोदभराई संस्कार का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की जनकल्याणकारी योजनाओं से मिलने वाले लाभों पर परिचर्चा की गई। साथ ही महिलाओं एवं उपस्थित जनों को पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी दी गई तथा न्योता भोज का आयोजन किया गया।

पौष्टिक आहार से बनाई गई सुंदर रंगोली ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और पोषण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल महामंत्री श्रीमती कमला देवी पैन्द्रो जी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुश्री रीता उइके जी ,भाजपा सोशल मिडिया सयोजक सेवा संकल्प के सिरमिना मंडल प्रभारी श्री रामलाल साहू जी ,ग्राम पंचायत छिंदिया सरपंच श्रीमति दिलकुंवर आर्मो जी, उपसपंच श्री राजकुमार कुसरो जी, ग्राम पंचायत छिंदिया के पूर्व सरपंच डॉ. ललित कुमार उइके जी, विदेश श्याम जी, कृष्णा जी,महिला मोर्चा उपाध्यक्ष श्रीमती इंदकुंवर यादव जी, श्रीमती लक्ष्मी मरकाम जी,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मितानिन, शिक्षक गण एवं ग्राम की मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति रही।

मातृशक्ति का सम्मान बच्चों का पोषण और वरिष्ठजनों का आदर ही इस आयोजन का मूल उद्देश्य रहा।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें