रायपुर /कोरबा – रायपुर में मार्कफेड का 25वां वार्षिक आम सभा संपन्न, सिरमिना सहित जिले के प्राधिकृत अधिकारियों ने सौंपा मांग पत्र

SHARE:

छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित (मार्कफेड) रायपुर का 25 वां वार्षिक साधारण सम्मेलन (आम सभा) सोमवार को न्यू सर्किट हाउस, सिविल लाइन रायपुर में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर प्रदेश भर से पहुंचे आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों के प्राधिकृत अधिकारियों ने मार्कफेड अध्यक्ष श्री शशिकांत द्विवेदी जी (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त)से सौजन्य भेंट कर समितियों में आ रही विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।

कोरबा जिले से सिरमिना समिति के प्राधिकृत अधिकारी रवि कुमार मरकाम पसान से रामशरण तंवर, कोरबी से प्रहलाद सिंह बिंझवार, मोरगा से ठंठीलाल बिंझवार सहित अन्य अधिकारियों ने अध्यक्ष महोदय को मांग पत्र सौंपा।

समितियों ने रखी प्रमुख मांगें

1. समितियों में धर्मकांटा की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
2. मिलरों द्वारा समय पर धान का उठाव न होने से हो रही परेशानी पर अनुबंध की शर्तों का कड़ाई से पालन कराया जाए।
3. छोटा बारदाना उपलब्ध हो रहा है जिसमें, वर्तमान में 35 से 38 किलो भर्ती आता है तौल में कमी आ रही है।
4. अधिकांश समितियों में शेड एवं अहाता की कमी है, जिससे धान की सुरक्षा में कठिनाई हो रही है, शीघ्र निर्माण कराया जाए।

मार्कफेड अध्यक्ष श्री द्विवेदी जी ने सभी मांगों को गंभीरता से सुना और शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि किसानों और समितियों के हित में सरकार प्रतिबद्ध है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें