भोपाल में खड़ी कार में लगाई आग

SHARE:

राजधानी भोपाल के कमला नगर थाना क्षेत्र में नेहरू नगर चौराहे के पास, देर रात बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी आलोक मलिक की कार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी, जिससे गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। यह घटना 4 और 5 अक्टूबर 2026 की दरमियानी रात करीब 2:20 बजे नेहरू नगर चौराहे के पास हुई। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसमें तीन नकाबपोश युवक एक कार से आते, गाड़ी पर पेट्रोल छिड़कते और आग लगाकर फरार होते दिखाई दे रहे हैं। कमला नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। प्रारंभिक जांच में किसी पुरानी रंजिश या विवाद की आशंका जताई जा रही है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें